सच में वही है शिव भगवान!!


👇👇👇👇👇
LISTEN HERE

 मेरा यह मानना है कि कृतज्ञता कोई प्रवृति या रवैया नही है..आपको अपने जीवन में जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसके एहसास में जब आप अभिभूत हो जाते है, तब आपके अंदर से जो फूट परता है उसे कृतज्ञता कहते हैं!!

एक अच्छे शिक्षक का हमारे जीवन को सफ़ल बनाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है, कितना अहम योगदान है इसका एहसास केवल दो तरह के लोगों को सबसे बेहतर होता है–
एक जिसने अपनें जीवन में उच्चतम शिक्षा हासिल की हो और दूसरा जिसने कोई शिक्षा हासिल ना की हो।
हां लेकिन इन दोनों तरह के एहसासों में जमीन आसमान का फर्क होता है– एक कीर्त्यज्ञता, समर्पणता और स्नेह से परिपूर्ण तो दूसरा दुःख, अफ़सोस और पाश्चताप से!!
ऐसे में जब परम शिक्षक ने आकर स्वयं मुझे अपना शिष्य बनाया है तो उनके लिए मेरा शुक्राना कुछ इन शब्दों में....

शुक्रिया उस एक का.
शुक्रिया उस एक का.....
जिसने,
मेरे जीवन को सजाया है।
मेरी सांसों को महकाया है।।
अपनी पलकों की छांव में रख,
जीना हमको सिखलाया है।।

शुक्रिया...
शुक्रिया उस एक का......
जिसने,
मुझे एक नया जन्म दिया।
छूटे थे जो सपने आकाश छूने के,
उसने हौसलों का पंख दिया।।

थी!!जीवन नीरस बोझिल सी..
खुद का भी पहचान न था।
मंदिर ढूंढा, मस्ज़िद ढूंढा
पर,
कहीं भी वह भगवान न था।।

शुक्रिया...
शुक्रिया उस एक का.....
जिसने,
सारे जगत का ज्ञान दिया।
नमस्ते कहकर सम्मान दिया।।
गिरे हुए थे खुद की नज़रों में भी,
पर,
जिसने न कभी अपमान किया।।

शुक्रिया...
शुक्रिया उस एक का......
जिसने,
हमको इतना प्यार दिया।
विश्व के इस रंग मंच पर,
मुस्कुराता सा परिवार दिया।।


उसका केवल मैं ही नहीं...
पर मेरा तो बस वो एक है...
सदा भला ही करता सबका,
भोला बहुत ही नेक है।।

करता हूं मैं उसका गुणगान।
सच में वही है शिव भगवान!!
सच में वही है शिव भगवान!!

✍️✍️
अभिजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

Learnings Form Mr. Zulfiqar Mohammadi sir English class.

Learnings from IGNITED MINDS.